डॉ.जाग्रुति बता रही हैं कि सर्द हवाएं स्किन के लिए क्‍यों हैं घातक

डॉ.जाग्रुति बता रही हैं कि सर्द हवाएं स्किन के लिए क्‍यों हैं घातक

अम्बुज यादव

हिन्दुस्तान में ठंड का प्रकोप इस समय काफी तेज है। ठंड की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना दुर्लभ हो गया है। लोग सर्द हवाओं की वजह से बिस्तर से निकलना नहीं चाह रहे हैं। ऐसी स्थिति‍ में जहां एक तरफ लोग गर्म कपड़े और बिस्तर निकाल चुके हैैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों को थोड़ी सी लापरवाही की वजह से गंभीर बीमारी होने का डर भी सताने लगा है। इसीलिए सभी लोग ठंड से खुद का बचाव कर रहे हैं। ठंड में वैसे कई तरह की बीमारी हो सकती है, लेकिन ठंड हमारी त्‍वचा पर गंंभीर असर डालती है। 

गाजियाबाद त्‍वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जाग्रुति के अनुसार ठंड मनुष्यों की त्वचा पर काफी असर डालती है। उन्होंने बताया कि हमारा शरीर सर्दियों में 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान कायम नहीं रख पाता है, जो शरीर का न्यूनतम तापमान माना जाता है। ऐसी स्थिति‍ होने पर मनुष्यों को हाइपोथर्मिया जैसी बीमारी हो सकती है। वैसे तो यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन सर्दियों में बच्चों और बुजुर्गों में इसका खतरा ज्यादा रहता है। डॉक्टर जाग्रुति ने इसके लक्षण और बचाव के तरीके भी बताए हैं। आइए जानते है कि आखिर इस बीमारी को कैसे पहचाने और इससे बचने के लिए क्या-क्या उपाए करें:

पढ़ें- गर्भावस्था के समय कराएं फिजियोथेरेपी, जाने डॉ. शिल्पा ने महिलाओं के लिए क्यों बताया लाभदायक

क्या है हाइपोथर्मिया रोग?

डॉक्टर जाग्रुति का कहना कि जब हमारे शरीर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है तो हमारा दिमाग ठीक से काम करना बंद कर देता है,जिससे तापमान कंट्रोल नहीं हो पाता है। इसी स्थिति को हाइपोथर्मिया कहा जाता है।

 हाइपोथर्मिया के लक्षण

  • जुकाम होना
  • नाक से पानी आना
  • आखों से पानी आना। गले में खराश के साथ हल्का गला दर्द होना। 
  • सांस की गति बढ़ना 
  • आंखो में भारीपन, जलन
  • शरीर में दर्द होना
  • जकड़न
  • सांस लेते समय आवाज आना। 
  • बच्चों की स्किन लाल और ठंडी पड़ जाना। 
  • मेमोरी लॉस होना।

ऐसे करें बचाव
डॉक्टर जाग्रुति का कहना है कि सर्दियों के मौसम में सबसे अधिक बुजुर्गों और बच्चों को केयर करने की जरुरत है। घर के टेंपरेचर में थोड़ा ध्यान दें। इसके साथ ही बाहर निकलने से पहले खुद को ठीक ढंग से ढक लें जिससे कि कही से भी शरीर  में हवा न लगे। अगर आपको लगे कि आप इस रोग से ग्रसित हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना डॉक्टर से पूछे किसी दवा का सेवन न करें। 

इसे भी पढ़ें-

सारे शरीर में खुजली होती है और चकत्‍ते पड़ जाते हैं? ये आजमाएं

हर व्यक्ति को किसी न किसी चीज से एलर्जी होती है, इसलिए जानें कारण, लक्षण व बचाव के उपाय

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।